search

वीडियो कॉल, धमकी और सुसाइड; एएमयू की छात्रा ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Chikheang 2026-1-13 08:26:58 views 1134
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने सऊदी अरब में रहे पिता से वीडियो कॉल करते समय हुए विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने किसी अनहोनी के चलते अलीगढ़ में रह रहे रिश्तेदार को फोन कर इसकी जानकारी दी।

रिश्तेदार और एएमयू स्टाफ छात्रा के कमरे में पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए।
यूनिवर्सिटी के एसएन हाल में छात्रा ने लगाया फंदा, बचाने को जूझे डाक्टर

आजमगढ़ निवासी मो. नवाब खान की पुत्री इंशा एएमयू में कंप्यूटर शाखा में डिप्लोमा इंजीनियर अंतिम वर्ष की छात्रा थी। मो. नवाब खान सऊदी अरब में रहते हैं। इंशा यूनिवर्सिटी के एसएन हाल में एक अन्य छात्रा के साथ रह रही थी। अवकाश होने के चलते साथी छात्रा घर गई हुई है। कमरे में इंशा ही अकेली थी। सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के अनुसार छात्रा की शाम को अपने पिता से वीडियो काल पर बात हुई थी। दोनों के बीच कुछ विवाद भी हुआ।
सऊदी में रह रहे पिता से हुई थी बात, पुलिस मान रही घरेलू विवाद

छात्रा ने जान देने की धमकी दी तो पिता ने इसकी जानकारी सिविल लाइन क्षेत्र में रह रहे अपने रिश्तेदार डॉ. जफर इफ्तिखार को फोन किया। उन्होंने अपने बेटा को तत्काल एसएन हाल भेजा। दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रा दुपट्टा से पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद प्राक्टोरियल टीम ने पुलिस को बुलाकर शाम करीब साढ़े सात बजे दरवाजा तोड़कर छात्रा को पंखे से उतारा। करीब आठ बजे छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज जाया गया।
सीओ ने दी जानकारी

सीओ के अनुसार पता ये भी चला है कि छात्रा के पिता ने दूसरी शादी की है। कुलपति प्रो. नईमा खातून, सह कुलपति प्रो. एस मोहसिन खान ने मेडिकल कालेज पहुंच कर हाल भी जाना। प्रिंसिपल प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि जिस समय छात्रा को लगाया गया था उसका चेहरा नीला पड़ चुका था। दिमाग भी काम नहीं कर रहा था।


छात्रा की पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद कोई ऐसी बात हुई जिससे उसने जान दे दी। उसके ताऊ लखनऊ में रहते हैं, उनको सूचित कर दिया है। चाचा आजमगढ़ में रहते हैं, वो भी वहां से चल दिए हैं। स्वजन के आने के बाद ही घटना के बारे में और स्पष्ट हो सकेगा।  
-

प्रो. एम वसीम अली, प्राक्टर एएमयू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168434