search

गोरखपुर में शादी के 48 घंटे बाद महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

deltin33 1 hour(s) ago views 490
  

पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। सांकेतिक तस्वीर  



संवाद सूत्र, भरोहिया, (गोरखपुर)। शादी के महज दो दिन बाद महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पिपराइच थाना के रत्नपुर निवासी कमल प्रभा देवी की पुत्री 21 वर्षीय सीमा की शादी 20 फरवरी को पीपीगंज थाना के बढ़नी निवासी मनोज के साथ हुई थी। 21 फरवरी को विदाई के बाद सीमा अपने ससुराल पहुंची। आरोप है कि 22 फरवरी की शाम उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

ससुराल पक्ष के लोग उसे बीआरडी मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इधर, सीमा की मां कमल प्रभा देवी का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शिक्षक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में जिनका नाम पुलिस करेगी उनसे पूछताछ, ‘बाबू’ फरार

उनका कहना है कि सूचना मिलने पर जब वह स्वजन के साथ मेडिकल कालेज पहुंचीं तो ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर वहां से चले गए। फिर उन्होंने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मां ने तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि महिला बीमार थी, जिसके बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475917