search

कहीं गिरेंगे ओले, तो कहीं होगी बर्फबारी, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; IMD का अपडेट

LHC0088 1 hour(s) ago views 471
  

12 राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी तो रात के वक्त सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश 12 राज्यों में मध्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल....

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
किन-किन राज्यों में बारिश की संभावना ?

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 26 फरवरी तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बादल बरस सकते हैं।

  

आज यानी 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 26 से 28 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम


मौसम मौमस के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों और छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में हल्की आंधी के साथ ओले गिरेंगे। इस दौरान हवा की अधिकतम स्पीड 41-61 kmph होगी।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम

अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्की धुंध देखी जा सकती है। दिन में धूप खिलेगी। एक्यूआई 100 से 120 के बीच रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है।

  

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद शामिल हैं। वहीं, पूर्वी यूपी में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी बढ़ेगी।
उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में दो दिन बाद 26 फरवरी से 28 फरवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, अल्मोड़ा शामिल हैं।

  

जम्मू कश्मीर का मौसम

जम्मू कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग शामिल हैं। वहीं, ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।

  
बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन अधिकांश जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगर बात करें राजस्थान के मौसम की तो यहां किसी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राजस्थान में तापमान में बढ़ोत्तरी की पूरी संभावना है, जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा, उनमें जयपुर, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर और अनूपगढ़ शामिल हैं। जिसके चलते गर्मी का एहसास होगा।
महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 6 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, गुजरात में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की गति तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164810