search

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिल्ली पुलिस के सामने स्टंट करने वाले तीन बाइक स्टंटबाज गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 980
  

दिल्ली पुलिस ने तीन बाइक स्टंटबाज को किया गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले तीन बाइक सवार स्टंटबाजों को न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह स्टंटबाज सड़कों पर कानून के रखवालों के सामने ही स्टंट करके यह दिखाने का प्रयास कर रहे थे कि उनके आगे कानून कोई मायने नहीं रखता है।

इनकी पहचान खजूरी निवासी तुषार जाट, तनिष्क मावी और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। इतीन बाइक भी पुलिस ने जब्त की हैं। तुषार जाट नाम के आरोपित को पुलिस ने 17 फरवरी को भी गिरफ्तार किया था। चंद ही मिनटों में उसे थाने से जमानत मिल गई थी। आराेपित ने दोस्तों के साथ स्टंट करने बंद नहीं किए थे, वह इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो डाल रहे थे।

दैनिक जागरण ने 18 फरवरी को सवाल उठाया था कि स्टंटबाजों के द्वारा उपलोड यातायात नियमों का उल्लंघन के वीडियो तक डिलीट नहीं करवा सकी। इस बार पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ ही आरोपितों के यातायात नियमों के उल्लंघन के वीडियो भी इंस्टाग्राम से डिलीट करवा दिए।

पुलिस ने बताया कि न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। बताया गया था कि नियमों के उल्लंघन का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन की धारा में दर्ज किया। तीनों आरोपितों को खजूरी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर जिले की सोशल मीडिया सेल को लगाया गया।

टीम ने पता लगाया कौन-कौन से इंस्टाग्राम आइडी पर स्टंट के वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। तीन की पहचान की गई। कई वीडियो ऐसे थे जिसमें स्टंटबाज पुलिसकर्मियों के सामने स्टंट करते हुए दिख रहे थे। इसके साथ ही सिग्नेचर ब्रिज व अन्य जगह सड़कों पर दूसरे वाहन चालकों के जीवन को खतरे में डाल रहे थे। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाकर अपलोड करते थे।
गिरफ्तारी के बाद भी जारी रहे स्टंट

17 फरवरी को पुलिस ने तुषार को सड़क पर यातायात नियमों के उल्लंंघन करते हुए स्टंटबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था। थाने से ही जमानत मिलने के बाद वह सुधरा नहीं और सड़काें पर स्टंट जारी रखे। पुुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर पुलिस का स्टंटबाजों में जरा खौफ नहीं है। बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट के सड़कों पर स्टंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पुराना सीलमपुर में कपड़े के कॉम्प्लेक्स में 24 घंटे से धधक रही आग, दमकल की 50 गाड़ियां काबू करने में जुटी   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164807