search

MP में 2 मार्च से थम जाएंगे बसों के पहिए : नई परिवहन नीति के विरोध में प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल

deltin33 2026-2-23 22:26:40 views 852
  

बसों के थमेंगे पहिए (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 2 मार्च से यात्री बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। सरकार की नई परिवहन नीति के विरोध में मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के बैनर तले निजी बस संचालकों ने बसों के पहिए जाम करने का निर्णय लिया है।
बस ऑपरेटर्स का यह तर्क

एसोसिएशन का कहना है कि पिछले साल 24 दिसंबर को जारी नई परिवहन नीति निजी बस ऑपरेटरों के हितों के विपरीत है। उनका आरोप है कि सरकारी बस सेवा को दोबारा शुरू करने, किराए में प्रस्तावित बढ़ोतरी और टैक्स में इजाफे से निजी संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। साथ ही निजी कंपनियों को संचालन की अनुमति देने से हजारों बस ऑपरेटर और उनसे जुड़े कर्मचारी रोजगार संकट में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लाड़ली बहनों के लिए CM मोहन का बड़ा एलान: हर महीने खाते में आएंगे 3 हजार, नहीं करना होगा अधिक इंतजार
आंदोलन की चेतावनी

हड़ताल की रणनीति तय करने के लिए सागर में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायसेन समेत कई जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सरकार से नीति पर पुनर्विचार की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो प्रदेश में दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ सकता है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131