search

होली के लिए मुजफ्फरपुर से दिल्ली एसी बसें शुरू, टिकट, रूट और किराया देखें

LHC0088 2026-2-23 22:26:39 views 871
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । होली पर घर आने के लिए ट्रेनों पर निर्भरता कम होगी। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर भी लोग पर्व में शामिल होने घर आ सकेंगे। होली के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पीपी मोड में बस सेवा शुरू की है।

ये बसें मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी। मुजफ्फरपुर प्रमंडल के जिलों में 38 बसों का परिचालन होगा। पहले दिन सोमवार को करीब 12 बसें दिल्ली के लिए रवाना हुईं।  

कुछ बसों का परिचालन इमलीचट्टी स्थित डिपो से हो रहा है तो कुछ का बैरिया से किया जा रहा है। एसी बसों में कुर्सी व स्लीपर की सुविधा है। मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी व शिवहर से भी यह सुविधा शुरू की गई है।

मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन दिल्ली छह बसें, शिवहर से दिल्ली एक व सीतामढ़ी से पांच बसें दिल्ली जाएंगी। स्लीपर व कुर्सी का किराया अलग-अलग है। जानकारी के अनुसार हर दिन ये बसें दो से चार बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होंगी। सीतामढ़ी व शिवहर से खुलने वाली बसें बैरिया होते हुए दिल्ली जाएंगी। टिकट की बुकिंग में आनलाइन व आफलाइन की सुविधा है।

  • होली पर घर आना आसान, पथ परिवहन निगम ने शुरू की एसी बस सेवा
  • पीपी मोड में शुरू की गई बस सेवा, पहले दिन सोमवार को 12 बसें की गईं रवाना
  • इमलीचट्टी डिपो व बैरिया के साथ शिवहर और सीतामढ़ी से हो रहा बसों का परिचालन

ये है बसों का किराया

मुजफ्फरपुर से दिल्ली : कुर्सी 1121 रुपये, स्लीपर 1692 रुपये
सीतामढ़ी से दिल्ली : कुर्सी 1183 रुपये, स्लीपर 1785 रुपये
शिवहर से दिल्ली : कुर्सी 1170 रुपये, स्लीपर 1766 रुपये   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126