search

अब 8 करोड़ 26 लाख की लागत से तैयार होगा पीपा पुल, PWD को NHAI के अप्रूवल का इंतजार

cy520520 Yesterday 22:26 views 434
  



संवाद सूत्र, गोंडा। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु के विकल्प के रूप में 8.96 करोड़ से डबल लेन पीपा पुल बनने के प्रस्ताव को ठुकरा देने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसकी लागत करीब 70 लाख रुपये घटा दी है। अब इस पुल को बनवाने के लिए आठ करोड़ 26 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि इसे अभी तक स्वीकृति नही मिली है लेकिन, पीडब्ल्यूडी को उम्मीद है कि लागत 70 लाख घटने के बाद यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा।

घाघरा नदी पर बने 42 वर्ष पुराने संजय सेतु की मरम्मत को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने तैयारियां पूरी कर ली थी,लेकिन इसका विकल्प न मिल पाने के कारण मरम्मत नहीं शुरू हो पाया।एनएचएआइ ने मार्च के बाद मरम्मत के संकेत दिए हैं जबकि प्रशासन अभी तक इसका कोई विकल्प नहीं तलाश पाया है। जनप्रतिनिधियाें के सुझाव पर पीपा पुल बनाने की तैयारी शुरू हुई थी लेकिन,इसमें व्यय अधिक होना अड़ंगा बन गया।

एनएचएआइ ने खड़े कर दिए हाथ

करीब 500 मीटर लंबे डबल लेन पीपा पुल बनने में आठ करोड़ 96 लाख रुपये का खर्च सुनते ही एनएचएआइ ने हाथ खड़े कर दिए। उसका तर्क था कि जब जर्जर संजय सेतु की मरम्मत के लिए ढाई करोड़ मिले हैं तो अस्थाई पीपा पुल बनाने के लिए नौ करोड़ नही मिल पाएगा।

इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने पीपा पुल इसकी लागत आठ करोड़ 26 लाख रुपये तय करते हुए दोबारा प्रस्ताव भेजा है। यदि इसे स्वीकृति मिली तो जल्द ही पीपा पुल बनना शुरू हो जाएगा, जो करीब डेढ़ माह में तैयार होगा। इसके बाद मई से संजय सेतु की मरम्मत होगी।

बिना विकल्प तलाशे आवागमन रोका तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

यह पुल देवीपाटन मंडल की लाइफ लाइन है,जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर आवागमन रोका गया तो गोंडा समेत आठ जिलों व नेपाल तक आवागमन थम जाएगा। इसे लेकर परसपुर विकास मंच समेत विभिन्न जन संगठन ज्ञापन भी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पौने तीन करोड़ से घाघरा नदी पर बनेगा 500 मीटर लंबा पीपा पुल, PWD करेगा परियोजना पर काम

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर ने बताया कि प्रस्तावित पीपा पल की लागत एनएचएआइ के अधिक बताने के बाद उसकी समीक्षा कर दोबारा प्रस्ताव दिया गया है। नए प्रस्ताव में प्रस्तावित पीपा पुल की लागत 70 लाख कम है, जिससे इसके स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162278