search

सोने-चांदी की कीमतों में बंपर गिरावट, लोगों को मिली राहत; ज्वैलरी शॉप पर लगी लोगों की भीड़

Chikheang Yesterday 21:56 views 727
  

सोने-चांदी की कीमतों में बंपर गिरावट।



संवाद सूत्र, गोंडा। चार फरवरी को सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। फरवरी में पांच दिन, मार्च में चार दिन व अप्रैल में छह दिन विवाह मुहूर्त हैं। सहालग शुरू होने के पहले ही सोने-चांदी के भाव में अस्थिरता ने बेटी की शादी करने वालों की चिंता बढ़ा दी थी।

महंगे व तेजी से बढ़ रहे सोने व चांदी के दाम ने बेटियों के पिता के माथे पर शिकन ला दिया था कि कैसे वे अपनी बिटिया विदा करेंगे, लेकिन सप्ताह भर भावों में स्थिरता आने के साथ ही उनके दामों में गिरावट आई है। इससे शादी व गौना ठान चुके माता-पिता व भाई समेत अन्य रिश्तेदारों को थोड़ी राहत मिली है।

आभूषण व्यवसायी शिव कुमार सोनी ने बताया कि जनवरी में जिस तरह से रोज भाव घट-बढ़ रहा था, उससे चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब राहत मिली है।

आभूषण व्यवसायी रवि रस्तोगी ने बताया कि इस समय चांदी दो लाख 67 हजार प्रति किलोग्राम पर है, जो कुछ दिन पहले चार लाख दस हजार तक पहुंच गई थी। यही नहीं सोना एक लाख 61 हजार प्रति दस ग्राम पहुंच गया है, जो जनवरी में एक लाख 92 हजार तक था।

आभूषण व्यवसायी प्रहलाद ने बताया कि सोने व चांदी के अभाव को लेकर अमेरिकी फैसले पर आभूषण व्यापारियों की नजरें टिकी हैं। फिलहाल बाजार में काफी स्थिरता आई है लेकिन, अब अमेरिकी राष्ट्रपति के दस प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ थोप देने से फिर सोने व चांदी के भाव बढ़ सकते हैं, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों का कटेगा बिजली कनेक्शन, तहसील से होगी बकाया वसूली

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: कानपुर सराफा बाजार में जबरदस्त तेजी: एक सप्ताह में 27 हजार रुपये महंगी हुई चांदी   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166910