search

चार घंटे में पटना, गांवों तक 23 घंटे बिजली-फिर भी तेजस्वी को नहीं दिखता विकास; JDU का नेता प्रत‍िपक्ष पर तीखा हमला

cy520520 1 hour(s) ago views 614
  

तेजस्‍वी यादव पर जदयू का करारा पलटवार। फाइल  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीतिक दृष्टिदोष से ग्रसित हैं।

उनकी पूरी राजनीति नकारात्मकता, भ्रम और निराधार आरोपों पर टिकी हुई है। इसलिए उन्हें बिहार की चैतरफा विकास यात्रा दिखाई ही नहीं दे रही। बिहार की तेज तरक्की राजद को रास नहीं आ रही।  

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास से जुडे़ विषयों पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले यादव को अपने माता-पिता के कार्यकाल को अवश्य स्मरण करना चाहिए।
लालू-राबड़ी शासनकाल में धूमि‍ल हुई ब‍िहार की छवि  

लालू और राबड़ी के शासनकाल में ‘चरवाहा विद्यालय’ जैसी नीतियों के कारण बिहार की छवि धूमिल हुई थी, जबकि आज प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग एवं पाॅलिटेक्निक कालेज स्थापित हो रहे हैं।

राज्य में सड़कों का सुदृढ़ जाल बिछाया गया है। अब बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुंचना मात्र चार से पांच घंटे का सफर रह गया है।

पहले जर्जर सड़कों के कारण बिहार बदहाली का प्रतीक बन चुका था। बिजली की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। एक समय बिजली का आना किसी त्योहार से कम नहीं होता था, जबकि आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 23 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो रही है।  
केवल झूठ बोलते हैं तेजस्वी: अशोक चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने बिहार को हर पैमाने पर फिसड्डी बताया था।

अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी केवल झूठ बोलते हैं, इसलिए जनता ने उन्हें 25 पर पहुंचा दिया। उन्हें सही डेटा से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता देख रही है, रोजगार, विधि-व्यवस्था से लेकर गांवों तक हर तरफ विकास हो रहा है। राज्य का खजाना खाली होने के तेजस्वी के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162263