search

ZIM vs WI: शिमरन हेटमायर ने T20 World Cup में किया बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाले बने वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज

deltin33 2026-2-23 20:26:31 views 908
  

शिमरन हेटमायर



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक डाला। इसी के साथ वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज था।

हेटमायर ने इससे पहले इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगया और अब अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। हेटमायर ने इस मुकाबले में 85 रनों की पारी खेली और विंडीज को शुरूआती झटकों से उबारा। हेटमायर इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं, जिसकी वजह से विंडीज अभी तक वर्ल्ड कप में अजेय है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131