search

हावड़ा-नई दिल्ली और कोलकाता-ऋषिकेश के बीच चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइमिंग

cy520520 1 hour(s) ago views 135
  

हावड़ा-नई दिल्ली और कोलकाता-ऋषिकेश के बीच चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें



संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली तथा कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इनके परिचालन सेवा का उद्देश्य प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ अपने परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा प्रदान करना है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 04052 नई दिल्ली-हावड़ा होली स्पेशल दिनांक 25 फरवरी से तीन मार्च के बीच सात ट्रिप लगाएगी। ये ट्रेन दिल्ली से प्रत्येक दिन 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी तथा 04051 हावड़ा नई दिल्ली 27 फरवरी से पांच मार्च के दौरान सात ट्रिप लगाएगी।

यह ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक दिन 01:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

वहीं, 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल दिनांक 26 फरवरी और दो मार्च को दो ट्रिप लगाएगी। ये ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 22:20 बजे रवाना होगी।

वहीं, तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी और 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल 28 फरवरी व चार मार्च को दो ट्रिप लगाएगी।

यह ट्रेन कोलकाता से दोपहर 13:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 22:25 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162188