search

नैनीताल के लिए दीवाली वीक बना बूस्टर डोज, हजारों सैलानी पहुंचे तो टूटा सन्‍नाटा

LHC0088 2025-10-23 22:37:12 views 1243
  

दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की हुई एंट्री. Jagran



जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी की सैर पर सैलानियों का पहुंचना जारी है। जिस कारण नगर की रंगत बनी रही। गुरुवार को दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। दीपावली सप्ताह पर यहां के पर्यटन को बूस्टर डोज मिला है। पिछले तीन दिनों में 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने नैनीताल में सैरसपाटा किया। पर्यटकों की आमद से होटल संचालकों खासकर लीज पर चला रहे होटल-गेस्ट हाउस संचालकों को भी बड़ी राहत मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऑटम सीजन अब चल पड़ा है। पिछले दो दिन में सैलानी बड़ी संख्या पहुंचे, जबकि अगले तीन दिन भी सैलानियों के अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच नगर में खासी रौनक है। पर्यटन स्थल गुलजार हो चले हैं। अधिकांश होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउसों में अधिकांश कमरे बुक हैं। टैक्सी चालक, नाव चालकों , ,घोड़ा चालकों को एकाएक काम मिल गया है। गिफ्ट सेंटरों में खरीदारी करने वाले सैलानी बड़ी संख्या में नजर आए।

पर्यटन स्थल स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व केव गार्डन सैलानियों से पटे नजर और नैनी झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। मालरोड सैलानियों से पूरे दिन गुलजार रही। शाम के समय सैलानी सूर्यास्त का आनंद उठाने के लिए हनुमानगढ़ी पहुंचे हुए थे। मौसम साफ होने से हिमालय के दर्शन बखूबी हो रहे हैं। जिस कारण स्नो व्यू और हिमालय दर्शन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।


नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि अगले तीन सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138