जागरण संवाददाता, झांसी। बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में डॉक्टर डॉ. नीरज कुरील ने फाँसी लगाकर जान दे दी। घर काम करने पहुँची मेड ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। पर दरवाजा नहीं खुला।
दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर पड़ोस आ गये। इसके बाद उनकी पत्नी प्रोफेसर राधिका को सूचना दी गई। राधिका के आने पर भी काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो गेट पर लगी जाली तोड़ी गई। कुण्डी खोलकर अन्द पहुँची राधिका पति का शव देखकर बेहोश हो गईं।
मृतक डॉ. नीरज कुरील का परिवार थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित खाती बाबा मन्दिर के पास रहता है। उनकी पत्नी राधिका चौधरी बुन्देलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर राधिका अपने पति नीरज और दो बच्चों के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में रहती थीं। सूचना पाकर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। |