search

बैठक से निकलते ही सांसद प्रतिनिधि की मौत; बोधगया मंदिर बोर्ड की मीटिंग में थे शामिल

LHC0088 1 hour(s) ago views 606
  

मार्कंडेय प्रसाद चंद्रवंशी (फाइल) और बोर्ड की मीटिंंग। जागरण  



संवाद सूत्र, बोधगया। बोधगया मंदिर सलाहकार बोर्ड की बैठक के बाद गया से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के प्रतिनिधि तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय प्रसाद चंद्रवंशी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

यह दुखद घटना बैठक से बाहर निकलने के तुरंत बाद घटी, जिससे मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों के साथ-साथ गया और बोधगया क्षेत्र के हम पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि मार्कण्डेय प्रसाद चंद्रवंशी पिछले 25 वर्षों से सक्रिय राजनीति में थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा जमीनी पकड़ के लिए उन्हें विशेष पहचान मिली थी।

वे पार्टी के कई महत्वपूर्ण आंदोलनों और कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

स्वर्गीय चंद्रवंशी का अंतिम संस्कार निरंजना नदी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक सहयोगी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शोकाकुल राजनीतिक परिवार में नीरज निश्चल उर्फ मुनिलाल, कृष्ण साहू, वाहिद अली, बैजू यादव और सतेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

इधर, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी स्वयं उनके आवास पहुंचे और स्वजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी शोक जताया।

लिखा कि मार्कण्डेय प्रसाद उनके दुःख-सुख के साथी थे और हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


मेरे दुःख-सुख के साथी,हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय प्रसाद जी के निधन की सूचना से मन व्यथित है।
मार्कण्डेय जी मेरे हर अच्छे बुरे वक्त में मेरे साथ रहें हैं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/J3bLPunlJO— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) February 23, 2026
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164595