search

हरियाणा विधानसभा में फिर गूंजा परिवार पहचान पत्र का मुद्दा: कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल, CM सैनी ने दिया जवाब

cy520520 3 hour(s) ago views 294
  

सीएम सैनी ने विधानसभा में पीपीपी त्रुटियों पर दिया जवाब (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने एक बार फिर परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को लेकर नायब सैनी सरकार का घेराव किया।

प्रश्न काल के दौरान कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सवाल पूछते हुए कहा कि पीपीपी की त्रुटियों को सही कराने में लोगों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि, सरकार दावा करती है कि सुधार प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हमारे पास जो जानकारी उसके हिसाब से सरकार के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री ने लिखित में जवाब मांगा की उन्हें सदन के माध्यम से बताया जाए कि वर्ष 2022 से वर्ष 2026 (अब तक) प्रदेश के सभी जिलों से कितनी शिकायत आई और सुधार की अवधि क्या रही।

विधायक के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीपीपी में जो भी जानकारी दी गई है, उसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई है। पांच साल में 51493 शिकायत प्राप्त हुई, जिनका तीस से साठ दिन के अंदर समाधान कर दिया गया।

सीएम सैनी ने बताया कि अधिकतर शिकायत सार्वजनिक सेवा नाम, पता, आय व वाहनों से जुड़ी थी। इनकी संख्या 23987 है। जवाब में यह भी बताया गया कि हरियाणा के पीपीपी मॉडल को कई राज्य अपना भी चुके हैं।
किस वर्ष कितनी शिकायतें मिली
वर्षशिकायतें
20224140
202320550
202412036
202512613
20262154 (21.02.2026 तक)
कुल शिकायत51493


  

समय
लंबित शिकायत
30-60 दिन3315
60 से 90 दिन1991
90 से 180 दिन995
180 से अधिक337
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162215