search

CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप- A, B, C टियर-1 प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन कर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

cy520520 1 hour(s) ago views 895
  

CBSE Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से ग्रुप- A, B, C टियर-1 की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार (CBSE Group A, B, C Exam) में शामिल हुए थे और आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
CBSE Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

सीबीएसई ने ग्रुप- A, B, C टियर-1 की परीक्षा के लिए आंसर-की जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“CBSE Group A, B, C Tier-I Answer Key 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से परीक्षा का आयोजन देशभर में 31 जनवरी और 01 फरवरी, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 124 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस दिन तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे गलत उत्तर के लिए अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी, 2026 तक का समय दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में भी भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026 Result Date: NTA ने किया ट्वीट, अब जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट इस डेट को होगा जारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156118