दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक चलेगी मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। खाटूश्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस अब दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक चलेगी। अभी तक यह सिर्फ रेवाड़ी तक चल रहा था।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या गाडी संख्या 19617, मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा मंगलवार 24 से 28 फरवरी तक मदार (अजमेर) से प्रतिदिन शाम पांच बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रात्र डेढ़ बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इस दौरान फुलेरा शाम छह बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी, रात 11 बजकर 55 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी, पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर रात 12 बजे पटौदी रोड, 12 बजकर 38 मिनट पर गुरुग्राम होते हुए दिल्ली छावनी से दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19620, दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 25 फरवरी से एक मार्च त दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन से रात ढाई बजे चलकर तीन बजकर पांच मिनट पर गुरुग्राम, तीन बजकर 29 मिनट पर पटौदी रोड, चार बजकर पांच मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी।
दस मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर नौ बजकर 20 मिनट पर फुलेरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा पूर्व में निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली छावनी व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज हमसफर में बजबजाता टायलेट, स्पेशल ट्रेन में मच्छरों से यात्री परेशान और आरक्षित कोचों पर \“बेटिकटों\“ का कब्जा |