search

पिज्जा केव की आड़ में चल रहा था खेल, पुलिस मौके पर पहुंची तो सामान देख पकड़ लिया माथा

LHC0088 2025-10-14 15:37:29 views 1270
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। पिज्जा केव की आड़ में संचालक हुक्का बार चला रहा था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रचलित हुआ तो पुलिस ने दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हुक्का बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के पास स्थित क्लाउड पिज्जा केव (कैफे) संचालित है। यहां पर हुक्का पिलाने एक वीडियो सोमवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। सदर कोतवाल संजीव कुशवाहा ने कैफे में दबिश दी तो कुछ लोग अंदर बैठकर हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके से संचालक सदर क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणी निवासी ऋतिक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से दो हुक्के बरामद किए हैं। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर जांच कर कारवाई की गई है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138