search

UP में खाकी फिर बदनाम, कानपुर में शादी से लौट रहे एयरफोर्स के जवान को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा, फटा कान का पर्दा

deltin33 1 hour(s) ago views 37
  



संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यूपी पुलिस पर दाग लगा है। पुलिसकर्मियों ने एयरफोर्स के जवान को बुरी तरह से पीटा। उसे थाने में लेकर बेरहमी से मारा जिससे उसका कान का पर्दा फट गया।  

कस्बा पुलिस पर बीती 19 फरवरी की रात वायुसेना जवान से मारपीट करने का आरोप लगा है। जवान छुट्टी पर घर आया था और रात में एक शादी से लौट रहा था। शिकायत पर डीसीपी साउथ ने एडीसीपी को जांच सौंपी है। वहीं, पुलिस ने मारपीट के आरोपों को नकारा है। कहा कि जवान ने गाली-गलौज की थी, जिसके बाद शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।

देवमनपुर निवासी रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से की शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में घाटमपुर में जहानाबाद रोड पर रहती हैं। बेटा नितिश सचान वायुसेना में तैनात है। बीती 19 फरवरी को वह अपने दोस्त नौरंगा निवासी अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने आया था। रात में करीब साढ़े 11 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान थाना पुलिस की गश्त टीम ने पूछताछ करते हुए गाली-गलौज की। बेटा जब वीडियो बनाने लगा तो फोन छीन लिया और जबरने अपने वाहन में बैठाकर मारते हुए थाना ले गए। आरोप के मुताबिक थाना में भी हवालात में बंद करके उसे पीटा गया। इससे उसके बाएं कान का पर्दा फट गया है।

घाटमपुर सीएचसी में मेडिकल के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया। लेकिन, पुलिस उसे अस्पताल नहीं ले गई। इसके बाद बेटे को लेकर वह सेवन एयरफोर्स हास्पिटल पहुंची। मामले में डीसीपी ने एडीसीपी को जांच सौंपी है। वहीं, कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि रात में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर नितिश ने गाली-गलौज की थी। इसके बाद उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। मारपीट के आरोप गलत हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475627