search

41 लाख की लागत से 14 जर्जर नलकूप भवनों की होगी मरम्मत, पंप ऑपरेटरों को मिलेगी राहत

LHC0088 1 hour(s) ago views 746
  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद ने जलापूर्ति के लिए 25 वार्डों में लगाए गए 27 नलकूपों में से 14 जर्जर नलकूपों के भवनों का मरम्मत कराने की कार्ययोजना तैयार की है। 41 लाख की लागत से इन नलकूप भवनों की सूरत बदलेगी। इसके लिए केन्द्रीय वित्त से धनराशि का आवंटन हो चुका है। पालिका खुद भवनों की मरम्मत कराएगा।

इन नलकूप भवनों का किया गया है चयन


पालिका ने जलकल, ख्वाजा कांप्लेक्स, शाहगंज, जिला उद्योग, पुलिस लाइन, कांशीराम कालोनी, विवेकनगर, दरियापुर, डिहवा आबादी, निराला नगर, चांदमारी, करौंदिया, गभड़िया के महुअरिया परिसर के नलकूपों के भवनों की मरम्मत के लिए चयन किया है। ये नलकूप तीन दशक पहले स्थापित किए गए थे, जो आज जर्जर हालत में हैं। आठ घंटे की शिफ्टवार डयूटी करने में पंप ऑपरेटरों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।  
ऑपरेटरों ने कहा जर्जर भवनों से रहता है दुर्घटना का भय

जलकल के पंप ऑपरेटर देवी प्रसाद वर्मा, राकेश तिवारी, अभिनव, मुकेश कुमार ने बताया कि पुराने भवन इतने जर्जर हालत में हैं कि उसमें विश्राम करना मुश्किल हो जाता है। भवन का प्लास्टर उखड़कर गिरता रहता है। छत की हालत ठीक नहीं है। हल्की सी बारिश में छत टपकने लगती है। दिन हो या रात के समय में नलकूप भवनों में रहने से दुर्घटना का भय बना रहता है।
15 दिन में शुरू होगा मरम्मत का कार्य

अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि 14 जर्जर नलकूप भवनों का मरम्मत कराने के लिए चयन किया गया है। 15 दिन में इन भवनों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। भवनों की रिपेयरिंग होने के बाद आठ घंटे की शिफ्टवार डयूटी करने में पंप आपरेटरों को राहत मिलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164550