search

March Festival 2026: होली से लेकर चैत्र नवरात्र तक, मार्च में मनाए जाएंगे ये त्योहार- व्रत, देखें कैलेंडर

cy520520 1 hour(s) ago views 787
  

March Festival 2026 List: मार्च में आ रहे हैं ये बड़े त्योहार (Image Source: AI-Generated)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब कुछ ही दिनों में मार्च के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मार्च में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। मार्च (March ke Vrat Tyohar 2026) के पहले सप्ताह में होलाष्टक का समापन और होली का पर्व मनाया जाएगा।

इसके बाद रंग पंचमी भी मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित करने के विधान है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मार्च (March Festivals 2026 Calendar) का पूरा कैलेंडर।

  
मार्च के व्रत और त्योहार
तारीखत्योहार और व्रत
01 मार्चरवि प्रदोष व्रत
03 मार्चहोलिका दहन, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
04 मार्चहोली, चैत्र माह की शुरुआत
05 मार्चहोली भाई दूज
06 मार्चभालचन्द्र संकष्टी
08 मार्चरंग पंचमी
10 मार्चशीतला सप्तमी
11 मार्चशीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्चकृष्ण नृसिंह द्वादशी, मीन संक्रान्ति, पापमोचनी एकादशी
16 मार्चसोम प्रदोष व्रत, पापमोचनी एकादशी पारण
17 मार्चमासिक शिवरात्रि
18 मार्चचैत्र अमावस्या
19 मार्चचैत्र नवरात्र,  गुड़ी पड़वा
22 मार्चवासुदेव चतुर्थी
23 मार्चलक्ष्मी पञ्चमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्चयमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी
26 मार्चराम नवमी, मासिक दुर्गाष्टमी
29 मार्च
कामदा एकादशी
30 मार्चकामदा एकादशी व्रत पारण, सोम प्रदोष व्रत

होलिका दहन डेट 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)

होलिका दहन का पर्व 03 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है और 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।
इस दिन से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026 Date and Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से शुरू होगी।
चैत्र नवरात्र 2026 कलश स्थापन मुहूर्त (Chaitra Navratri 2026 Kalash Sthapana Muhurat)

चैत्र नवरात्र के दिन प्रथम दिन विधिपूर्वक कलश स्थापन की जाती है।
घटस्थापना मुहूर्त - 06 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 46 मिनट
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: इस चैत्र नवरात्र इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, चमक जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: होलिका दहन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं? पढ़ें नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162047