search

विधायक सुखपाल खैहरा के गांव रामगढ़ में डिच मशीन कार्रवाई पर हंगामा; समर्थक धरने पर बैठे

deltin33 2026-2-23 13:27:16 views 784
  

अवैध निर्माण गिराते हुए प्रशासन।  



जागरण संवाददाता, कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के भुलत्थ क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के गांव रामगढ़ स्थित घर के पास प्रशासन डिच मशीन और भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गया। प्रशासन की ओर से घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

सोमवार सुबह जैसे ही डिच मशीन मौके पर पहुंची, विधायक खैहरा अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मशीन के आगे धरने पर बैठ गए। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने विधायक को हटाने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों के विरोध के चलते हालात तनावपूर्ण बने रहे।

यह भी पढ़ें- \“भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकली \“आप\“, पंजाब को किया बदहाल\“, लुधियाना में बोले सीएम नायब सैनी
खैहरा ने समर्थकों को इकट्‌ठा किया

बताया जा रहा है कि रविवार रात को ही खैहरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को इकट्ठा होने की अपील की थी। सुबह बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएसपी गौरव तूरा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि घर को नहीं, बल्कि उससे जुड़े अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम मान ने की मेरी रसोई योजना की घोषणा; अप्रैल से होगी शुरू, 40 लाख नीले कार्ड धारकों को फूड किट देगी सरकार
खैहरा का आरोप- बिना नोटिस हुई कार्रवाई

वहीं विधायक खैहरा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस और सुनवाई के की जा रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। इलाके में पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और स्थानीय स्तर पर बहस तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फाजिल्का में ठप रहेगा अदालती कामकाज, 23 से 27 फरवरी तक वकीलों ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131