search

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा से लड़ाई मैं अकेले नहीं लड़ सकता; इसके लिए चाहिए सभी का साथ

deltin33 2025-11-16 21:37:08 views 856
  

पदभार संभालने के बाद संबोधित करते कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष का पदभार संभालने के साथ उनकी चुनौती भी शुरू हो गई है। यह चुनौती वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के परिणाम आने तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ सकते हैं, इसके लिए पूरा शीर्ष नेतृत्व और लाखों कार्यकर्ताओं का सहयोग चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल को बताया बेहतर

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य। उनके समय कांग्रेस ने मंगलोर व बदरीनाथ विधानसभा के उप चुनाव में विजय प्राप्त की है। कहा कि आने वाले समय में भाजपा के विरुद्ध जनांदोलन शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन आमजन के लिए होगा इसमें गांव से लेकर शहर तक युवाओं व महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन बचाने का जनांदोलन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष, हरक और प्रीतम को भी दी अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल पहुंचे उत्तराखंड, भव्‍य स्‍वागत; आज संभालेंगे कार्यभार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471471