search

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर के बाद पलटी एक कार, सात लोग घायल

Chikheang 2026-2-23 12:26:46 views 1254
  



संवाद सूत्र (पुरैना) महराजगंज। दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद एक कार पलट गई। रविवार की देर रात हुए हादसे में बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगाें को बाहर निकाला। कार सवार सात लोगों काे मामूली चोट लगी है।

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीमनगर निवासी संतोष व विष्णु कोठीभार क्षेत्र के मंझरिया में आई बरात में शामिल होकर घुघली-शिकारपुर के रास्ते कार से घर लौट रहे थे। अभी वह पुरैना चौराहे पर पहुंचे ही थे कि निचलौल- पुरैना रोड की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार पलट गई।

कार के पलटते ही चालक सत्यम , दिलीप कुमार , बृजेश मौर्या , राधेश्याम कन्नौजिया , रितेश , रोहन व आयुष निवासी ग्राम मोतीराम अड्डा, थाना झगहा जनपद गोरखपुर उसमें दब गए। यह सभी लोग निचलौल क्षेत्र के ग्राम बनकट्टी में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें- पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही जांच

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह कार से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें सवार लोगों को मामली चोट लगी है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि कुछ लाेगों को हल्की चोट लगी है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने पर खड़ा किया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244