Bhagalpur News: फतेहपुर में हुई हिंसक झड़प में दोनों समुदायों से 30 नामजद और सौ अज्ञात पर केस दर्ज हुआ।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News भागलपुर के औद्योगिक थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार, 22 सितंबर की रात दो समुदायों के बीच मामूली विवाद पर हुई हिंसक झड़प मामले में मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार के लिखित बयान पर दोनों समुदायों के 30 लोगों को नामजद और सौ अज्ञात के विरुद्ध बलवा करने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में फतेहपुर के जीतू यादव और मुहम्मद इरफान समेत 30 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस टीम ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी हृदय कांत के निर्देश पर दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के बीच वार्ता कराते हुए हालात सामान्य बना दिया गयाहै। स्थिति पर नजर रखने के लिए सिटी डीएसपी अजय कुमार की निगरानी में पुलिस टीम फतेहपुर में पुलिस की विशेष गश्त भी लगाई गई है।
पुलिस बलों की भारी मौजूदगी के बीच मंगलवार को दोनों समुदायों के लोग ग्रामीण सड़कों पर सामान्य आवाजाही करते रहें। एहतियाती तौर पर पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। घटनाक्रम से पुलिस मुख्यालय को भी सक्षम पुलिस पदाधिकारियों ने अवगत कराते हुए हालात को सामान्य बताया है। उधर औद्योगिक थानाध्यक्ष ने मामले में दर्ज केस, छापेमारी, गिरफ्तारी मामले में कुछ बताने से इनकार किया है।Aaj Ka Rashifal, Aries daily horoscope, Taurus daily horoscope, Gemini daily horoscope,Cancer daily horoscope, mesh rashifal, vrisha rashifal, mithun rashifal, kark rashifal, Horoscope 2025, aaj ka Mesh rashifal in hindi, aaj ka vrish rashifal in hindi, aaj ka Mithun rashifal in hindi, aaj ka kark rashifal in hindi ,Gemini horoscope today in hindi, 24 September 2025 Mithun rashifal, 24 September mesh rashifal, 24 September vrisha rashifal, आज का मेष राशिफल 24 सितंबर 2025, आज का वृषभ राशिफल 24 सि
मामूली बात पर हुई तनातनी बदल गई थी हिंसक झड़प में
फतेहपुर के खर्रा रोड में 22 सितंबर को मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच हुई तनातनी हिंसक झड़प का रूप ले लिया था। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे थे। जिन्हें जहां मौका मिला ईंट-पत्थर चलाते हुए माहौल तनाव वाला बना दिया था।घटनाक्रम की जानकारी पर एसएसपी हृदय कांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल भेज स्थिति को नियंत्रित करा दिया था।
लोगों को भयमुक्त करने के लिए फ्लैग मार्च कराई और शांति समिति की बैठक भी करा दी थी। वरना 22 सितंबर की शाम सात बजे इमामबाड़ा चौक निवासी एहसान शाह की बाइक को पीछे से पानी ढुलाई वाली गाड़ी से टक्कर लग जाने पर पर बवाल हो गया। गाड़ी चलाने वाले जीतू यादव का बाइक चला रहे एहसान से बहस तेज हो गई और मारपीट बाद दोनों का विवाद समुदाय के बीच की लड़ाई का रूप ले लिया था।
यह भी पढ़ें : भागलपुर में दो समुदायों में हुई भिड़ंत, जमकर चले ईंट-पत्थर; SSP ने संभाली कमान |