तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कल्याणपुर में डेंटल टेक्नीशियन ने देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पत्नी शादी में गई थी, वापसी में घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भेजा।
कल्याणपुर के लवकुश पुरम निवासी डेंटल टेक्नीशियन 36 वर्षीय मधुकर रंजन पत्नी निशा के साथ रहते थे। दस वर्षीय बेटी इंदु नवोदय में पढ़ती है।परिवार ने माता और पिता राधेश्याम भी है लेकिन वह अलग रहते हैं। पत्नी निशा के मुताबिक शनिवार को रिश्तेदारी में एक शादी थी जिसमें उसने पति से भी चलने का लिए कहा, लेकिन उन्होंने दुकान बंद कर रात में शादी में आने को कहा तो वह अकेली ही चली गई।
रात में फोन कर पूंछा तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया। रविवार को दोपहर में फोन नहीं उठा तो अनहोनी की शंका हुई।रात में वह पहुंची तो गेट अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई आहट नहीं मिली तो पड़ोसियों को सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसी छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए तो पति का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- कानपुर में बोगस फर्मों से करोड़ों की GST चोरी, दो मालिकों पर FIR
घटना की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गई। पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। |
|