दिल्ली में सिगरेट नहीं देने पर नाबालिग की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात सिगरेट न देने पर 17 वर्षीय नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
आरोपितों ने पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर ही वारदात को दिया। हत्या के बाद सभी तीन नाबालिग आरोपितों को पुलिस ने कुछ ही घंटे में पकड़ लिया। हत्या में शामिल ड्रेगन चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
15 दिन पहले दिल्ली आया था मृतक
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक 15 दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर बिहार से दिल्ली आया था। जो यहां किसी को जानता भी नहीं था। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
वहीं, पुलिस बूथ के इतनी नजदीक होने के बाद भी हुई, इस सनसनी खेज वारदात ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बल्कि साफ है कि दिल्ली के अपराधियों को न तो कानून का कोई डर है और न ही पुलिस का कोई खौफ।
यह भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली में पार्क में खड़े होने को लेकर विवाद में हुई थी नाबालिग की हत्या, 16-17 साल के पांच नाबालिग पकड़े गए |