search

UP News: लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से की मुलाकात, कार्रवाई की निंदा

deltin33 2025-10-8 09:36:28 views 1281
  लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से की मुलाकात





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग के लिए राजनीतिक समर्थन मांगा है। अब गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनसे भी समर्थन मांगेगा।

प्रतिनिधिमंडल में कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) और सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के सदस्य भी शामिल थे। केडीए नेता सज्जाद कारगिली ने कहा कि लद्दाख के लोग पिछले चार वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव संदीप पांडेय ने बताया कि माता प्रसाद के बाद अब प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सपा अध्यक्ष से मुलाकात करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। प्रदर्शनकारियों की तुरंत रिहाई और उन पर दर्ज मामलों को वापस लेने के साथ ही 24 सितंबर की गोलीबारी की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।

बरेली नहीं जा सके ‘आप’ के नेता



आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश सहप्रभारी और पूर्व विधायक दिलीप पांडेय के नेतृत्व में 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बरेली के पीड़ित परिवारों से मिलने जाना था, लेकिन सोमवार की रात पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल कई नेताओं को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बताया कि बरेली जाने वाले सभी सदस्यों को अलग-अलग जिलों में उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया है। लखनऊ के अलावा बागपत, बरेली, गाजियाबाद, रामपुर में सदस्यों को नजरबंद किया गया।



यह भी पढ़ें- \“हर मोर्चे पर नाकाम है भाजपा सरकार\“, अखिलेश बोले- प्रदेश में स्वास्थ्य-शिक्षा और कानून व्यवस्था बर्बाद

यह भी पढ़ें- \“अखिलेश से अकेले में होगी बात, मैंने सुना है कि...\“, सपा प्रमुख के रामपुर दौरे को लेकर क्‍या बोले आजम खान?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521