search

धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 27 में पार्षद समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

LHC0088 1 hour(s) ago views 391
  

मतदान केंद्र के बाहर हंगामा करते पार्षद प्रत्याशी समर्थक।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। हालांकि वार्ड संख्या 27 के बूथ नंबर 06, 110, 111 और 112 में हंगामा हुआ। यहां वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

झड़प और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को बूथों से हटा दिया। पुलिस ने तत्काल मामले को शांत कराया। इधर पुष्पा देवी के पति संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्याशी पिंकी देवी बीएलओ भी हैं और यहां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही हैं।

उनके मित्र रमेश कुमार सिंह को कालर पड़कर प्रमोद कुमार यादव ने बाहर कर दिया। प्रत्याशी पिंकी देवी, प्रमोद कुमार यादव की रिश्तेदार हैं। संजय कुमार सिंह का कहना है किवे लोग सड़क के बाहर थे और उन्होंने जबरन हमला कर दिया।

इस पर प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि संजय कुमार सिंह बिहार से घुसपैठिया लाकर यहां मतदान करवा रहे थे, इसीलिए रोका गया। प्रमोद यादव पिंकी देवी के अभिकर्ता के तौर पर यहां कार्यरत हैं। हाथापाई के बाद पुलिस पहुंची और सबको तितर बितर कर दिया।
----
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164322