search

पटना में अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का शिकंजा, 160 हटाए गए; 235 एजेंसियों को भेजा नोटिस

Chikheang 1 hour(s) ago views 464
  



जागरण संवाददाता, पटना। नगर निगम ने अवैध होर्डिंग और बैनर के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शहर के सभी छह अंचलों में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत सरकारी परिसरों के साथ-साथ निजी भवन की छतों और दीवारों पर बिना अनुमति लगी विज्ञापन संरचनाओं को भी हटाया जा रहा है।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि अभियान निष्पक्ष तरीके से जारी रहेगा। निगम के आंकड़ों के अनुसार 20 से 21 फरवरी के बीच दो दिनों में शहरभर में 630 अवैध होर्डिंग चिह्नित किए गए। इनमें से 160 होर्डिंग हटाए जा चुके हैं, जबकि 235 संबंधित व्यक्तियों व एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सर्वे के दौरान वार्ड दो और 28 में अवैध होर्डिंग की अधिकता पाई गई, जबकि 10 वार्ड ऐसे भी मिले जहां एक भी अवैध विज्ञापन सामग्री नहीं मिली। अभियान के तहत निगम की टीम भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात में भी कार्रवाई कर रही हैं। जिन होर्डिंग पर राजस्व बकाया है, उन्हें शीघ्र भुगतान करने की चेतावनी दी गई है।

इन वार्डों में एक भी अवैध होर्डिंग नहीं मिला : तीन, 52, 63, 64, 65, 69, 71, 72, 40 व 51

इन वार्डों में सबसे अधिक अवैध होर्डिंग पाए गए : अजीमाबाद अंचल के वार्ड 56 में 48 अवैध होर्डिंग, नूतन राजधानी अंचल के वार्ड 19 में 26, जबकि वार्ड 28 में 53, पाटलिपुत्र अंचल के वार्ड एक में 48, वार्ड दो में 63 तथा पांच में 26 अवैध होर्डिंग पाए गए।
20 से 21 फरवरी को अंचलवार कार्रवाई का आंकड़ा

    अंचल अवैध होर्डिंग चिह्नित हटाए गए नोटिस जारी
   
   
   नूतन राजधानी
   165
   40
   49
   
   
   पाटलिपुत्र
   265
   48
   14
   
   
   कंकड़बाग
   70
   15
   89
   
   
   अजीमाबाद
   68
   28
   32
   
   
   पटना सिटी
   20
   10
   30
   
   
   बांकीपुर
   42
   19
   21
   
   
   कुल
   630
   160
   235
   कुल चिह्नित अवैध होर्डिंग:
630

हटाए गए:
160 (25.4%)

नोटिस जारी:
235 (37.3%)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166425