search

फरवरी में मई जैसी तपिश... जम्मू-कश्मीर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सामान्य से 12 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

Chikheang 1 hour(s) ago views 845
  

मौसम शुष्क रहने से जम्मू में दिन में तपिश का अहसास बढ़ा।



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू समेत प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में मौसम के लगातार शुष्क रहने से दिन में तपिश का अहसास बढ़ा है।

घाटी में भी अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे अमूमन ठंडे रहने वाले इलाकों में तापमान में जबरदस्त उछाल आया है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार फरवरी के अंत तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस बीच रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा।

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 9.7 डिग्री चढ़कर 20.7, पहलगाम में 17.5, गुलमर्ग में 10.0, जम्मू में 25.0 और कटड़ा में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, रात में अभी ठंडक कायम है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2, गुलमर्ग में 0.0, श्रीनगर में 1.7 और भद्रवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166425