search

पर्ल चौधरी बनीं हरियाणा कांग्रेस की महिला अध्यक्ष, पटौदी से लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

cy520520 Yesterday 20:27 views 361
  

कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा कांग्रेस ने गुरुग्राम की कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी (Pearl Choudhary) को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार शाम को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले सुधा भारद्वाज महिला प्रदेश अध्यक्ष थीं।

पर्ल चौधरी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटौदी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह भाजपा की प्रत्याशी रहीं बिमला चौधरी से चुनाव हार गई थीं। पर्ल चौधरी के पिता स्व. भूपिंदर चौधरी साल 2005 में पटौदी से कांग्रेस के विधायक बने थे।

अपनी नियुक्त पर पर्ल चौधरी ने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर काम करेंगी और पार्टी को मजबूत बनाएंगी। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, सैलजा कुमारी, वीके हरिप्रसाद को अपनी नियुक्त पर धन्यवाद दिया है।कहा कि पदाधिकारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरी उतरेंगी। जिस तरह से राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि डरो मत, जनता के मुद्दो उठाओ। उसी तरह बिना डरे जनता के मुद्दे उठाते हुए आगे बढ़ेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161834