search

अमेठी में शादी समारोह में दूल्हे के पिता से लूट का राजफाश, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 273
  

शादी समारोह में दूल्हे के पिता से लूट का राजफाश।



संवाद सूत्र, अमेठी। शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता से नकदी से भरा बैग लूटने की घटना का पुलिस ने तीन दिन में राजफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 47,400 रुपये, आधार कार्ड, हैंडबैग तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना 19 फरवरी की है।

नगर स्थित अमर मैरिज लान में आयोजित विवाह समारोह में बरात की रवानगी के दौरान दूल्हे के पिता के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया था। बैग में करीब एक लाख रुपये रखे थे।

वारदात के बाद पीड़ित की तहरीर पर अमेठी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुलापुर कोडरी मजरे नुवावा निवासी सचिन कुमार चौहान, लोनियापुर निवासी सिराजुद्दीन उर्फ लकी तथा धीरज को गिरफ्तार किया गया है।

तलाशी में सचिन के पास से 13 हजार, सिराजुद्दीन के पास से 14 हजार 400 और धीरज के पास से 12 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपितों के पास से एक हैंडबैग व बिना कागजात की मोटरसाइकिल भी मिली।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने शादी समारोह में धक्का देकर बैग छीना और बाइक से फरार हो गए। लूटी गई रकम आपस में बांट ली थी, जिसमें से कुछ खर्च हो चुकी है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपितों में धीरज और सचिन इंटरमीडिएट के छात्र बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले के 100 गांवों का चयन, यहां विकसित किए जाएंगे प्लास्टिक मुक्त माडल तालाब

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बर्खास्त पीएसी कर्मी की संदिग्ध दशा में मौत, घर में मिला शव; दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ था
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161748