search

होली से पहले कृषकों को मिलेगा तोहफा, UP के 3 लाख 93 हजार लोगों को मिलेगी PM किसान सम्मान निधि; लिस्ट जारी

deltin33 3 hour(s) ago views 171
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। किसानों की होली खुशियों के रंग से सराबोर होगी। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होली से पहले आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। किसानों को सम्मान निधि का बेसब्री से इंतजार भी हैं।

उपकृषि निदेशालय से लाभार्थी किसानों का सत्यापन हो चुका है और सूची कृषि निदेशालय भेजी जा चुकी है। प्रति लाभार्थी किसानों के खाते में दो हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे।

दो हजार किसान बढ़े

इस बार जिले के तीन लाख 93 हजार 19 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिलेगी। 21 वीं किस्त से लगभग दो हजार अधिक किसानों को इस बार लाभ मिलेगा। सत्यापन के बाद तैयार की गई सूची में पिछली बार की अपेक्षा दो हजार किसान बढ़े हैं।

जिले के 15 ब्लाकों में कुल पांच लाख 65 हजार 460 किसान योजना में पंजीकृत हैं। इनमें से तमाम अपात्र भी लाभार्थी बने थे। मृतक किसानों को सूची से बाहर किया गया है। पति-पत्नी व पिता-पुत्र वाले लाभार्थियों में एक का ही नाम सूची में रखा गया है। डुप्लीकेट, वरासत, खतौनी व अन्य त्रुटियाें के साथ ही अपात्र किसानों की छंटनी की गई है।

चार लाख 41 लाख 323 किसानों को मिली थी 20वीं किस्त

चार लाख 41 लाख 323 किसानों को सम्मान निधि की 20वीं किस्त दी गई थी। 88 करोड़ 26 लाख 46 हजार की धनराशि खातों में भेजी गई। इसके बाद 20 नवंबर को आई 21वीं किस्त में किसानों की संख्या और घट गई।

21वीं किस्त का लाभ तीन लाख 91 हजार किसानों को मिला था और कुल 78.28 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई थी।


किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की बेनिफिशियरी लिस्ट को अपडेट कर दिया गया है। सत्यापन के बाद जो किसान लाभार्थी बचे, उनकी सूची भेजी गई है। 22वीं किस्त आने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। होली के मद्देनजर उम्मीद जताई जा रही है। - धीरेंद्र सिंह, उपकृषि निदेशक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475265