search

बिहार में राटविलर डॉग ने 21 महीने के मासूम को काटकर किया लहूलुहान, मां बोली- कुत्ते के खिलाफ हो कार्रवाई

Chikheang Yesterday 22:56 views 152
  

कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाने के अघोरिया बाजार सतपुरा कालोनी वार्ड संख्या-30 में राटविलर प्रजाति के पालतू कुत्ते ने 21 माह के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना को लेकर बच्चे की मां सोनाली चंद्रा ने काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा कि घटना सुबह करीब 8:45 बजे की है।

बच्चा ड्राइवर के साथ घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पास के एक मकान में पले खतरनाक राटविलर कुत्ते ने अचानक बच्चे को अपना निशाना बनाया।

आनन-फानन स्वजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और संक्रमण से बचाव के लिए एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया।

घटना से पीड़ित परिवार सदमे व चिंता में है। पड़ोस के मकान के वर्तमान किरायेदारों की लापरवाही और ड्राइवर की असावधानी को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है।

संबंधित मकान के वास्तविक मालिक सौरभ शर्मा वहां निवास नहीं करते और वर्तमान में वहां रह रहे किरायेदार पालतू कुत्ते की सही देखरेख करने में सक्षम नहीं हैं।

हालांकि, पीड़िता ने उदारता दिखाते कहा कि वह किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं चाहतीं, बल्कि उनकी प्राथमिकता राटविलर कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई करना है ताकि भविष्य में मोहल्ले के किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो।

पीड़िता ने पुलिस को जांच के लिए मकान मालिक व किरायेदारों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल प्रिंसिपल ने महिला शिक्षिका से नेपाल में रचाई शादी, उम्र में 32 साल का फासला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166302