LHC0088 • Yesterday 22:56 • views 380
रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत। फाइल फोटो
संवाद सूत्र, बेरी (झज्जर)। डीघल गांव के पास रात के समय रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान डीघल गांव निवासी 22 वर्षीय राजेश पुत्र जसवीर के रूप में हुई है।
मामले के जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि डीघल गांव निवासी राजेश खेतों सिंचाई के लिए गया। रेलवे लाइन के दोनाें तरफ उनके खेत लगते हैं। जब वह लाइन को पार कर रहा था तो व रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। |
|