search

बिहार में नलकूपों को चालू करने के लिए पंचायतों को दिए गए 75.23 लाख रुपये, सिंचाई में मिलेगी सुविधा

LHC0088 2026-2-22 19:26:35 views 1140
  

बंद नलकूप होंगे चालू। (AI Generated Image)



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू करने के लिए 75.23 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि उन पंचायतों को दी गई है, जहां नलकूप बंद पड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि अभी राज्य के 3304 नलकूप चालू स्थिति में नहीं है। जारी की गई राशि से 2477 नलकूपों को संचालन लायक बनाया जाएगा।

शेष नलकूपों को सक्रिय करने के लिए बाद मेंं राशि दी जाएगी। नलकूपों का संचालन पंचायतें ही करेंगी और उनके लिए सरकार अभी आपरेटर की नियुक्ति का कोई विचार नहीं रखती।

नलकूप लघु जल संसाधन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और उनका प्रबंधन-संचालन और उनकी देखरेख का दायित्व स्थानीय पंचायत को दिया गया है।

मरम्मत आदि की राशि भी पंचायत को ही दी जाती है। पिछले वर्षाें में पंचायतोंं ने कई नलकूपोंं की मरम्मत भी कराई है। बिहार में कभी 10240 राजकीय नलकूप हुआ करते थे। उनमें से कई दम तोड़ गए।

अब 8922 नलकूप रह गए हैं। कुछ वर्ष पहले तक उनमें से 5340 से अधिक नलकूप यांत्रिक एवं विद्युत दोष से बंद पड़े हुए थे।

बाद में कुछ ठीक किए गए और अब बाकी नलकूपों को भी चालू करने की पहल हो रही, ताकि हर खेत के लिए सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित हो सके।

यह भी पढ़ें- बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126