search

दरभंगा में बाइक दुर्घटना, शादी से लौट रहे युवक की मौत, परिवार में कोहराम

cy520520 1 hour(s) ago views 102
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) । एसएच 56 कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मार्ग में तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गोलमा गांव के निकट रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृत युवक की पहचान सहरसा जिला अन्तर्गत महिषी थाना के बिशनपुर गांव निवासी मंगरु सदा के पुत्र राहुल सदा (30 वर्ष) के रूप में किया गया है। प्राप्त जानाकारी के अनुसार राहुल पूर्वी प्रखंड के तेगच्छा गांव में एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए आया था।

रात्रि में खाना बनाने का काम सम्पन्न कर तेगच्छा से अपने बीआर 19 डब्लू 0299 नंबर की बाइक से ब्रोहमतोर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान गोलमा गांव के समीप टर्निग मोड़ पर तेज रफ्तार में जा रहे बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट नीचे खेत में जा गिरा।

इस दुर्घटना में मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तिलकेश्वर थाना को दी। सूचना मिलते ही तिलकेश्वर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया।

सूचना पर मृतक के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही और शव तथा बाइक को गाड़ी पर रखकर अपने घर लेकर चले गए।

इस सम्बंध में तिलेश्वर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा बनाकर उन्हें शव सौंप दिया गया।

इधर घटना की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के विधवा महा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो लड़का एवं एक लड़की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161727