search

पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही जांच

Chikheang 2026-2-22 18:57:58 views 1245
  

पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव।



संवाद सूत्र, सिंदुरिया। पारिवारिक विवाद के बाद सिंदुरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक महिला का शव रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उषा देवी, पत्नी पवन कुमार, का शनिवार की रात किसी बात को लेकर पति पवन से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। रात में किसी को भी अनहोनी की आशंका नहीं हुई।

रविवार सुबह जब स्वजन जागे तो उषा देवी अपने कमरे में बास के सहारे फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रामपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जेसीबी चालक था मृतक बाइक सवार बिट्टू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244