search

Delhi MCD Bypolls: एमसीडी उपचुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे 14 हजार से ज्यादा बुजुर्ग मतदाता, घर से ही डाल रहे वोट

cy520520 2025-11-24 14:07:11 views 997
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi MCD Bypolls दिल्ली में एमसीडी के वार्डों के उपचुनाव के लिए बुजुर्गों का घर से मतदान शुरू हो गया है। उन्हें घर जाकर निर्वाचन कर्मी मतदान करा रहे हैं।

बता दें कि कुल 12 वार्ड के लिए हो रहे मतदान में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 14,471 मतदाता हैं। जिनके लिए यह सुविधा दी गई है। वैसे, मतदान 30 नवंबर को है।  

उपचुनाव वाली 12 सीटों में से भाजपा के पास पूर्व में नौ सीटें और केवल तीन सीटें आप के पास थी। उपचुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि पहले, दिल्ली में प्रचंड बहुमत से रेखा गुप्ता की सरकार बनने और अब बिहार से सुनामी जैसे चुनावी परिणाम ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ा दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इन 12 में से चार सीटों संगम विहार, दक्षिण पुरी, अशोक विहार व विनोद नगर समेत कुछ अन्य सीटों पर बिहार मूल के मतदाता प्रभावी भूमिका में है, जिनके बीच बिहार का चुनाव परिणाम भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल देगा।

यह भी पढ़ें- MCD में 17 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश

वहीं, उक्त उपचुनाव में प्रमुख विपक्षी दल अंर्तकलह से भी जूझ रही है। भाजपा के एक रणनीतिकार ने कहा कि, पार्टी उत्साही माहौल के बीच भी पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162894