search

Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा, आते ही छीन लिया था धुरंधर का सिंहासन

deltin33 2026-2-22 18:26:35 views 1054
  

\“अमगनगा ओका राजू का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीकेंड ओटीटी पर एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। कुछ को थिएटर में पहचान ना मिलने के बाद ओटीटी पर वैल्यू मिलती है तो कुछ फिल्में दोनों ही प्लेटफॉर्म पर खूब तारीफें बटोरती हैं। आज हम आपको एक तेलुगु फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जोकि हिंदी में भी उपलब्ध है।

इस फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी ने लीड रोल प्ले किया है और ये 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फरवरी में इस कॉमेडी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया और ये पिछले दो-तीन हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Subedaar में दम दिखाएगा ये स्टार किड, ओटीटी पर अनिल कपूर को देगा टक्कर

शुरुआत में इसने धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का सिंहासन हथिया लिया था। इस फिल्म का नाम है \“अमगनगा ओका राजू\“ (Anaganaga Oka Raju) और क्या है इसकी कहानी चलिए जानते हैं।

  
क्या है फिल्म की कहानी?

यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जोकि एक आलसी और चालाक राजू नाम के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है जो पहले अमीर परिवार से था। लेकिन अब अपनी अमिरी का बखान करने के लिए उसके पास सिर्फ उसके लॉयल नौकर हैं। वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए एक अमीर लड़की, चारुलता से शादी करने का प्लान बनाता है। लेकिन ये दांव उसी पर उल्टा पड़ जाता है।

  
थिएटर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म

14 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई यह फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसे 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। हिट फिल्म भी ओटीटी पर भी ट्रेंड कर रही है। इसे मारी ने डायरेक्ट किया है जबकि सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या इसके प्रोड्यूसर हैं।

यह भी पढ़ें- Hello Bachhon OTT Release: महत्वपूर्ण विषय पर सीरीज लेकर आ रहे विनीत कुमार, आ गई \“हेलो बच्चों\“ की रिलीज डेट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131