search

होली पर दिल्ली-मुंबई से आने वाली फ्लाइटों की सीटें फुल, पटना के मुकाबले महंगा हुआ दरभंगा का टिकट

cy520520 1 hour(s) ago views 497
  

पटना के मुकाबले महंगा हुआ दरभंगा का टिकट



संवाद सहयोगी, दरभंगा। रंगोत्सव का त्योहार होली का इंतजार हर किसी को लंबे समय से रहता है। राज्य से बाहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में रहकर नौकरी एवं व्यवसाय करने वालों को होली का संगीत मन के अंदर घर आने के लिए बेचैन कर देता है। इस बार होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा।  

लोगों को कामकाज से वापस घर परिवार के साथ होली मनाने का लंबे समय से इंतजार है। अभी होली के त्योहार में एक सप्ताह से अधिक समय है। लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट से टिकटों की बुकिंग के लिए आपाधापी शुरू है।  

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के बीच कई तिथि में सीट अभी से फुल है और टिकट की दर पटना एयरपोर्ट से तीन से चार हजार रुपये ज्यादा ही है। इसके बावजूद टिकटों के दाम में उछाल देखा जा रहा है। इससे होली पर लौटने वाले यात्रियों को हवाई किराया में जेब पर सीधा असर पड़ने लगा है।  
मुंबई से दरभंगा 10,051 से लेकर 17,306 रुपया

25 फरवरी से दो मार्च के बीच मुंबई से दरभंगा आने वाले यात्रियों को स्पाइसजेट के विमान में एक टिकट पर 10,051 से लेकर 17,306 रुपया खर्च करना पड़ रहा है। इंडिगो में 16,613 और अकासा में एक टिकट की खरीदारी पर 15,034 रुपये लगा रहे हैं।  

वापसी में स्पाइसजेट और अकासा के विमान में एक टिकट पर छह हजार से लेकर 9,050 रुपये लगाना पड़ रहा है। इंडिगो के विमान में एक टिकट खरीदने पर 12,738 रुपये हैं।  
दिल्ली से दरभंगा नौ हजार से लेकर 12,253 रुपये

जबकि दिल्ली से दरभंगा के लिए इंडिगो के विमान में एक टिकट की खरीदारी पर नौ हजार से लेकर 12,253 रुपये लग रहा है। स्पाइसजेट और अकासा के विमान में एक टिकट पर 12,492 रुपये लग रहे हैं। इसी हवाई मार्ग पर दरभंगा से वापसी में यात्रियों को स्पाइसजेट , इंडिगो और अकासा के विमान में एक टिकट की बुकिंग पर पांच से छह हजार रुपये लग रहा है।  
हैदराबाद और दरभंगा 10 से 12,776 रुपये

हैदराबाद और दरभंगा हवाई मार्ग पर इंडिगो के विमान में एक टिकट की बुकिंग करने पर 10 से 12,776 रुपये खर्च किया जा रहा है। लौटने पर आठ से नौ हजार रुपये एक टिकट पर चुकाना पड़ रहा है। कोलकाता से दरभंगा के लिए 25 से 28 फरवरी के लिए फिलहाल कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है।  

इसके बाद एक मार्च से फ्लाइट मिल रही है। उसमें इंडिगो के विमान में आने व जानेवाले यात्री एक टिकट पर चार से पांच हजार रुपये खर्च कर सीट बुक करा रहे हैं।  

दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी फ्लाइट नहीं रहने से यात्रियों को त्योहार पर घर वापस लौटने में काफी परेशानी झेलना पड़ रही है। उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट में बेंगलुरु से आने व जाने में पंद्रह से 27,128 रुपये तक खर्च कर सफर को मजबूर होना पड़ रहा है।
पटना से महंगा दरभंगा एयरपोर्ट का हवाई किराया

हाेली पर घर लौटने वाले हवाई यात्रियों को पटना एयरपोर्ट से ज्यादा राशि खर्च कर दरभंगा के लिए हवाई टिकट ले रहे हैं। मुंबई से पटना के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को 25 फरवरी से दो मार्च के बीच स्पाइसजेट के विमान में एक टिकट 12,304 से लेकर 14,277 रुपये में उपलब्ध है।  

दिल्ली से पटना आने वाले यात्री स्पाइसजेट और इंडिगो के विमान में एक टिकट पर सात से आठ हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। इसके तुलना में मुंबई और दरभंगा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्री एक टिकट पर तीन हजार रुपये अधिक खर्च कर रहे हैं।  

दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों को पटना एयरपोर्ट से चार हजार से अधिक महंगा दरभंगा एयरपोर्ट का हवाई किराया है। त्योहार पर अचानक फ्लाइट का किराया बढ़ाने से यात्रियों के रंगों का त्योहार फीका पड़ने का अंदेशा सताने लगा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161673