search

रायबरेली में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 2026-2-22 16:26:53 views 1248
  



संवाद सूत्र, अमावा (रायबरेली)। मिल एरिया के पूरे राघनपुर गांव के पास रविवार की सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह गांव के लोग में बाहर निकले तो गांव के बाहर पेड़ पर एक ही कपड़े में युवक और युवती का शव लटकता दिखा। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम में जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने घटना की जानकारी ली।  

हत्या की आशंका जताई

शवों की हालत देख ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पास के ही अलग अलग गांव के रहने वाले हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों के बीच दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा रही। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतकों की पहचान दोहरी निवासी शिव बहादुर यादव और खदरी निवासी महिमा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- झोपड़ी में सो रहे दंपती पर हमलाकर बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटे, माधौगंज में दिया वारदात को अंजाम

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126