search

रमजान माह में बनभूलपुरा में 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, गौवंश संरक्षण स्क्वाड किच्छा ने की कार्रवाई

deltin33 1 hour(s) ago views 357
  



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रमजान माह के दौरान हल्द्वानी के संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वाड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को इंदिरा नगर बड़ी रोड क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपित फरार हो गए हैं। बरामदगी के साथ मांस काटने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अयान अंसारी के रूप में हुई है। जबकि दो फरार आरोपित आफताब कुरैशी व अनीस की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस संबंध बनभूलपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई प्रभारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के नेतृत्व में की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रमजान के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है और अवैध पशु वध व मांस तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475151