वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से लगातार तेजी दिखा रहे वोडाफोन आइडिया के शेयरों (Vodafone Idea Shares) में 12 फरवरी को बिकवाली हावी हो गई और यह 3 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इस टेलिकॉम कंपनी के शेयरों में यह गिरावट ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन द्वारा रेटिंग घटाने के बाद आई है। दरअसल, इस ब्रोकरेज फर्म ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 24% तक की गिरावट की आशंका जताई है।
वोडाफोन आइडिया के शेयर 12 फरवरी को 11.70 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में टूटकर 11.32 रुपये पर आ गए।
ब्रोकरेज ने क्यों घटाया टारगेट प्राइस?
वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर जेपी मॉर्गन ने “अंडरवेट“ की रेटिंग दी है, और 9 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि शेयर में हालिया तेजी कुछ ज्यादा ही लग रही है क्योंकि कंपनी अभी भी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर सायकल के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से फंड मिलने का इंतजार कर रही है, जो कि ग्राहकों की संख्या में होने वाले नुकसान को रोकने और नेटवर्क निवेश के माध्यम से नेट ग्रोथ को बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है।
ब्रोकरेज ने कहा कि फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के माध्यम से 18,000 करोड़ रुपये जुटाने के बाद वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही से पहला पूंजीगत व्यय चक्र शुरू हुआ। इससे ग्राहकों की संख्या में होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली, लेकिन कंपनी को अभी तक नेट कस्टमर्स की संख्या में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करनी बाकी है।
ये भी पढ़ें- TATA की सबसे मूल्यवान कंपनी के लिए बुरा दिन, देश की टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट से बाहर, समझें क्या रही वजह?
बता दें कि एजीआर बकाया मामले पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों ने लगातार तेजी दिखाई है और पिछले 6 महीनों में 80 फीसदी तक रिटर्न दे दिया है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |
|