तस्कर जंगलों और नदी किनारे कच्ची शराब की भट्ठियां चला रहे हैं। Jagran
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। होली का पर्व नजदीक है। ऐसे में बाजार भी होली के रंग में रंगने लगा है और जगह जगह बैठकी होली का आयोजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में कच्ची और अंग्रेजी शराब के शौकिनों की महफिल भी जमने लगे है।
बढ़ती शराब की मांग को लेकर जहां अंग्रेजी शराब की तस्करी की संभावना बनी हुई है, वहीं जिले के जंगलों और नदी किनारे तस्करों ने कच्ची शराब की भट्ठियां सुलगा दी है। जहां से रोजाना ही कच्ची शराब जिले के साथ ही यूपी के सीमावर्ती जिलों में सप्लाई की जा रही है। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने सतर्क हो गया है।
जिला नशा कारोबारियों का गढ़ बनते जा रहा है। सफेदपोशों के संरक्षण में हेरोइन, स्मैक, अफीम, डोडा, नशीले इंजेक्शन, टेबलेट और कच्ची शराब की खूब तस्करी हो रही है। हालांकि पुलिस समय समय पर कार्रवाई कर तस्करों की गिरफ्तारी करते आ रही है। बावजूद इसके जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा से सटे हुए जंगलों, नदियों और नहरों के किनारे तस्कर भट्ठियां सुलगने लगी है।
रोजाना ही हजारों लीटर कच्ची शराब बनाकर जिले के साथ ही यूपी के सीमावर्ती जिलों में सप्लाई कर रहे हैं। खासकर इन दिनों जब होली का पर्व नजदीक है, ऐसे में जिले भर में अंग्रेजी के साथ ही कच्ची शराब शराब की मांग भी बढ़ गई है। इस मांग को पूरी करने के लिए तस्करों ने जिले में जगह जगह नदी और जंगलों में एकांत जगह पर कच्ची शराब की भट्ठियां जलानी शुरू कर दी है। जहां कच्ची शराब बनाकर जिले के साथ ही सीमावर्ती यूपी क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है।
इस तरह की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। बीते 10 दिन के भीतर ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए 45 तस्करों को गिरफ्तार कर 2250 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जबकि 53 हजार लीटर लहन नष्ट कर 145 से अधिक कच्ची शराब की भट्ठियां ध्वस्त की।
यहां बिकती और बनती है कच्ची शराब
- रुद्रपुर- बिदुखेड़ा, रम्पुरा, ट्रांजिट कैंप, बगवाड़ा भट्टा, छतरपुर, गड्ढा कालोनी
- काशीपुर- कलियावाला, पतरामपुर, मालधन, करनपुर, नवलपुर, ढीमरखेड़ा, हेमपुर, इस्माइल, बरखेड़ा, रम्पुरा, छोटी बढ़खेड़ी, फिरोजपुर, मानपुर
- किच्छा- महाराजपुर, बंडिया, पुराना गल्ला मंडी, रामेश्वरपुर, टनकपुर, कोटखर्रा, लालपुर, भगवानपुर, पुलभट्टा
- जसपुर- पतरामपुर, भोगपुर डैम, कलिया वाला
- गदरपुर- खेमपुर, अलखदेवी, रजपुरा, सकैनिया, भोला कालोनी, रतनपुरा, संजय नगर, महतोश मोड़, सूरजपुर, चकरपुर, बंगाली कालोनी
- बाजपुर- मोहाली जंगल, बन्नाखेड़ा, लखनपुर, चकरपुर, कोसी खनन क्षेत्र, भीकमपुरी, रतनपुरा, जबरान, हरिपुरा हरसान, बोर नदी क्षेत्र, सरकड़ी, केलाखेड़ा, बेरिया दौलतपुर
- सितारगंज- बिज्टी सरकड़ा, धानचौड़ा, साधूनगर, जगतारपुर, सिसई खेड़ा,सुंदर नगर, शक्तिफार्म, बिटोरा मझोला
- गूलरभोज- पड़किया, कटपुलिया, कूल्हा, चक्की मोड़, धीमरी ब्लॉक, दलपुरा, रोशनपुर, ककराता
- दिनेशपुर- जगनपुरी, मदनापुर, बंगाली मोड़
- खटीमा- आलाविर्दी, प्रतापपुर, कच्ची खमरिया, सरपुड़ा, बनगवां, बकुलिया, मझोला, छिनकी, चांदा, भूड़रिया, खुलिया
जिले में शराब की तस्करी करने वालों पर विभाग की नजर है। जंगल और नदी किनारे सुलग रही कच्ची शराब की भट्ठियां ध्वस्त की जा रही है।कई तस्कर गिरफ्तार भी किए है। इसके लिए आबकारी विभाग की टीम गठित की गई है, जो लगातार कार्रवाई कर रही है। - महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, ऊधम सिंह नगर
यह भी पढ़ें- होली से पहले मिलावटखोर एक्टिव, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान; इस तरह करें खुद पहचान
यह भी पढ़ें- बिहार में \“पुष्पा\“ जैसी तस्करी: कुर्सियों को काटकर छिपाई शराब, UP के फेरीवाले का जुगाड़ देख पुलिस हुई हैरान |