search

हाईवे में घाट के पास कार गहरी खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत; बरात से लौटते समय हुआ हादसा

Chikheang 1 hour(s) ago views 582
  



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। रविवार की सांय टनकपुर तवाघाट हाईवे में घाट के निकट एक कार के लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। 112 पर मिली सूचना के अनुसार मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग दो से ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस मौके पर रवाना हुई। साथ ही कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को भी अवगत कराया गया।

मौके पर पहुंचे घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि वाहन संख्या यूके 06 ए जेड 8788 खाई में गिरा हुआ मिला, जिसमें दो लोग थे।

एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और शवों को जिला मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया जारी है।

मृतकों की पहचान योगेश कुमार 38 वर्ष पुत्र जीवन राम, निवासी बजेटी , और उनकी पत्नी निधि आर्या 34 वर्ष के रूप में हुई है। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना पिथौरागढ़ में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवारत थी।

बताया जा रहा है कि दंपती गंगोलीहाट में अपने चाचा के साले के लड़के की बरात में शामिल होने गए थे। बरात लोहाघाट पहुंचने के बाद वह पिथौरागढ़ लौट रहे थे। सांय को वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166279