search

सितारगंज में दो सड़क हादसे: एक की मौत, रिश्तेदारी में जा रहा दंपती गंभीर घायल

cy520520 3 hour(s) ago views 598
  

उपचार के दौरान महिला का पैर काटने की नौबत, पति का पैर फ्रैक्चर, छह वर्षीय बच्ची को भी आईं चोटें। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, सितारगंज। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की हकीकत उजागर कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में रिश्तेदारी में जा रहा दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहली घटना में शक्ति फार्म निवासी 59 वर्षीय सुशांत गइन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना में पूरनपुर निवासी राहुल गुप्ता अपनी पत्नी राखी गुप्ता और छह वर्षीय बेटी के साथ बाइक से हल्द्वानी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे सितारगंज स्थित राजा मैरिज हॉल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एचपी गैस के कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठी राखी गुप्ता पति और बच्ची समेत ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने राखी गुप्ता की हालत गंभीर बताते हुए उनका एक पैर काटने की आवश्यकता जताई है।

वहीं राहुल गुप्ता के पैर में फ्रैक्चर आया है और उनकी छह वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आई हैं। लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने क्षेत्र में यातायात सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सितारगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की शादी से पहले परिवार में मातम

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: सितारगंज में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161646