search

अमरोहा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 104603 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच, 5191 नाम सूची से हटाए

deltin33 1 hour(s) ago views 613
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। इस समय संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच का कार्य चल रहा है। बूथ लेबल अधिकारी घर-घर जाकर उसको अंजाम दे रहे हैं। अभी तक 104603 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच हो चुकी है।

इनमें से 5191 का नाम बीएलओ के द्वारा सूची से हटा दिया गया है। तेजी के साथ इस काम को पंचायतों में पूरा किया जा रहा है। 15 अप्रैल को पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।  
राज्य निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराई 323573 संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची

जिले की 576 पंचायतों में वृहद पुनरीक्षण अभियान में 1,46,725 नए लोग मतदाता बने हैं। 12924 ने नाम, पता आदि संशोधन कराया है। 1,02,168 के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। वर्ष 2021 के चुनाव में 996303 मतदाता थे लेकिन, इस बार उनकी संख्या बढ़कर 1040860 हो गई है। 44557 मतदाता बढ़ गए हैं।
घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे बूथ लेबल अधिकारी, अभी चल रहा कार्य

इसी तरह वर्ष 2021 में मतदान केंद्रों की संख्या 827 थी लेकिन, 21 पंचायतें अमरोहा नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद उनकी संख्या 799 रह गई है। बूथों की संख्या 1706 थी परन्तु अब 1663 रह गई है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद में 323573 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई थी। जिनकी जांच का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि 104603 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच हो चुकी हैं। 5191 का नाम सूची से हटाया गया है। अभी काम चल रहा है। 15 अप्रैल को पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475088