search

पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी से रोष; आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल

cy520520 1 hour(s) ago views 214
  

श्री गुटका साहिब के खंडित अंग।  



जागरण संवाददाता, राजपुरा। पंजाब के राजपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक श्री गुटका साहिब की कथित बेअदबी का मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी रोष व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के पास से श्री गुटका साहिब बरामद हुए, जिनके कुछ अंग (पन्ने) फटे हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चश्मदीदों के अनुसार, लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में उसे राजपुरा सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें- \“हरियाणा के युवाओं को पंजाब का बताकर भाजपा सरकार करा रही फर्जी ज्वाइनिंग\“, अनुराग ढांडा ने आंकड़ों में हेरफेर के लगाए आरोप
आरोपी का चल रहा इलाज

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान लकी निवासी मिर्च मंडी, राजपुरा के रूप में हुई है। मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब आरोपी के परिवार ने सामने आकर दावा किया कि लकी मानसिक रूप से परेशान है और उसका इलाज चल रहा है। उसकी मां ने कहा कि उनका परिवार गुरसिख है और गुरु घर से गहरा लगाव रखता है। उनका कहना है कि लकी पहले खुद पाठी रह चुका है और ऐसी हरकत जानबूझकर नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें- फाजिल्का में रेत वर्कर्स का हल्ला बोल, सदर थाने के बाहर पुलिस का फूंका पुतला; अवैध माइनिंग के लगाए आरोप
पुलिस की शांति बनाए रखने की अपील

एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि बरामद किए गए श्री गुटका साहिब को पूरी धार्मिक मर्यादा के साथ गुरुद्वारा बाबा संगत सिंह में सुशोभित कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

घटना के बाद इलाके में संवेदनशील स्थिति बनी हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे कोई साजिश है या मानसिक स्थिति इसका कारण बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में काहनूवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दाना मंडी लाधूपुर से अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161622